- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोगों को गैस, अपच, पेट फूलना या भारीपन जैसी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। उनमें एक कारण ठंडा पानी भी होता है।
ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद के मुबाबिक, ठंडा पानी पाचन अग्नि को कमजोर कर सकता है, जिससे भोजन को पचाने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।
ठंडे पानी के कारण ही कुछ लोगों को गैस, अपच, पेट फूलना या भारीपन महसूस हो सकता है। खाने के बाद हल्का गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। गुनगुना पानी भोजन के पाचन में सहायता करता है और पेट को सहज बनाए रखता है। वहीं हल्का गर्म पानी पेट की ऐंठन या भारीपन कम करने में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
PC: agniban
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें