Health Tips: मानसून के मौसम में सर्दी-जुकाम, गले में खराश और खांसी से हैं परेशान तो अपना लें ये घरेलू उपाय

Hanuman | Saturday, 08 Aug 2026 09:17:09 AM
Health Tips: If you are troubled by colds, sore throats, and coughs during the monsoon season try these home remedies.

इंटरनेट डेस्क। मानसून के मौसम में लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम में लोगों को सर्दी-झुकाम की परेशानी होने लगती है। हवा में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। इसी कारण सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और वायरल इंफेक्शन के मामले बढ़ जाते हैं।

इन परेशानियों को दूर करने के लिए आज हम आपको प्राकृतिक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आप अदरक और तुलसी की चाय पी सकते हैं। फ्रेश अदरक और तुलसी की पत्तियों को पानी या चाय में उबालकर पीना लाभकारी होता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मिलते हैं। ये गले की सूजन, खांसी तथा जुकाम में राहत देने में उपयोगी है। वहीं इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। तुलसी में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मिलते हैं।

PC: thehealthsite 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.