- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। WhatsApp एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। ये लोगों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। इसमें कई शानदार फीचर दिए गए हैं। आज हम आपको WhatsApp के एक बहुत ही शानदान फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। ये Chat Lock फीचर है। कुछ खास चैट्स को निजी रखने के लिए ये बहुत ही उपयोगी फीचर है। इसकी सहायता से आप किसी भी व्यक्तिगत या महत्वपूर्ण चैट को लॉक कर सकते हैं। लॉक की गई चैट सामान्य चैट लिस्ट में नजर नहीं आती है, बल्कि एक अलग Locked Chats फोल्डर में चली जाती है।
इस प्रकार से चालू कर लें Chat Lock
सबसे पहले WhatsApp ओपन कर जिस चैट को लॉक करना चाहते हैं, उसे खोलें।
अब ऊपर नजर आने वाले Contact के नाम पर टैप करें।
अब नीचे स्क्रॉल करके Chat Lock विकल्प का चयन करें।
अब Fingerprint या Face Unlock की सहायता से फीचर सक्रिय करें।
अब ये चैट Locked Chats सेक्शन में नजर आएगी।
PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें