- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा व्हाट्सऐप का उपयोग किया जाता है। इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर पूरी दुनिया में रोजाना अरबों मैसेज भेजे जाते हैं। इसका उपयोग लोगों द्वारा पर्सनल से लेकर बिजनेस तक की बातों के लिए किया जाता है। हालांकि पिछले काफी समय से स्पैम मैसेज की दिक्कत लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के पास अनजान नंबरों से मैसेज और प्रमोशनल ऑफर आते रहते हैं। अब रिसर्चर की ओर से अब एक चेतावनी जारी की गई है। रिसर्चर के अनुसार, एआई एजेंट के आ जाने से स्पैम की परेशानी में इजाफा हो सकता है।
ऐसे में अगर आप स्पैम मैसेज से छुटकारा पाने की उम्मीद कर रहे थे तो फिलहाल आपको निराशा का ही सामना करना पड़ेगा। एआई एजेंट व्हाट्सऐप पर स्पैम की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ये ऐसे सॉफ्टवेयर सिस्टम होते हैं, जिन्हें खुद से गोल या टास्क पूरा करने के लिए डिजाइन किया जाता है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें