Health Tips: ग्रीन टी का इस प्रकार करें सेवन, सेहत को मिलेगा फायदा

Hanuman | Tuesday, 05 May 2026 03:58:46 PM
Health Tips: Consume Green Tea in This Way to Reap Health Benefits

इंटरनेट डेस्क। ग्रीन टी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। हालांकि इसे पीने के लिए भी कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। इन बातों का ध्यान रखकर इसे पीने से ही आपको फायदा होगा, नहीं तो ये सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकती है।

सुबह ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायता मिलती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में भी बहुत ही उपयोगी है। हालांकि इसे बिल्कुल खाली पेट पीने से एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। रात में ग्रीन टी पीना हर किसी के लिए सही नहीं होता। इसमें मौजूद कैफीन नींद पर असर डाल सकता है।

सोने से 2-3 घंटे पहले ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद होता है। खाने के 30-60 मिनट बाद इससे पाचन बेहतर रहता है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.