Health Tips: मोटापा कम कर देता है जीरे का पानी, इस प्रकार करें सेवन

Hanuman | Saturday, 17 May 2025 03:12:00 PM
Health Tips: Cumin water reduces obesity, consume it in this way

इंटरनेट डेस्क। जीरे में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये जीरा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। अगर आप मोटापा की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस परेशानी को दूर करने के लिए सुबह जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं।

जीरे का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में उपयोगी है। इसी कारण आप इसके पानी को पीकर मोटापा कम कर सकते हैं। ये पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है। सुबह दूध वाली चाय की जगह जीरे की चाय पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।

वहीं इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे आपका पाचन बेहतर होता है और शरीर जरूरी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। ये पानी शरीर में जमा फैट और ग्रीस को भी बर्न करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में करीब 1 बड़ा  चम्मच जीरा डालकर उसे रात भर के लिए रख दें। अब इस पानी को सुबह उबाल लें। अब इसे आप हल्के-हल्के घूंट-घूंट करके पिएं।

PC: indiatoday,  livehindustan, aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.