Health Tips: इन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं करें चिया सीड्स का सेवन, हो सकती है सेहत खराब

Hanuman | Thursday, 13 Feb 2025 03:51:29 PM
Health Tips: Do not consume chia seeds with these things, it can harm your health

इंटरनेट डेस्क। चिया सीड्स में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, इसी कारण से ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्व मिलते हैं।

हालांकि चिया सीड्स को कुछ फूड आइटम्स के साथ मिलाकर खाने से ये आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने रहे हैं, जिनमें चिया सीड्स को मिलाकर सेवन नहीं करना चाहिए। चिया सीड्स को दूध में मिलाकर सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों के मिश्रण से आपको गैस, सूजन और दस्त जैसे पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं हाई फाइबर वाले फूड्स, चीनी और नमक के साथ भी चिया सीड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इन बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.