Health Tips: सुबह के समय करें अखरोट का सेवन, मिलेंगे ज्यादा फायदे

Hanuman | Tuesday, 30 Sep 2025 01:21:30 PM
Health Tips: Eat walnuts in the morning for more benefits

इंटरनेट डेस्क। अखरोट हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैँ। आज आपको अखरोट खाने के सही समय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इनका सुबह के समय सेवन करना ज्यादा लाभकारी होता है।

सुबह खाली पेट अखरोट खाने से शरीर इसके सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को जैसे कि ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स को पूरी तरह से अवशोषित कर पाता है। इस समय समय शरीर की पाचन क्रिया भी सबसे अधिक सक्रिय होने के कारण पोषक तत्व सीधे आपके रक्त प्रवाह में पहुंचते हैं और तुरंत असर दिखाते हैं।

अखरोट रातभर पानी में भिगोकर ही खाने चाहिए। भिगोने से इसकी ऊपरी परत नरम हो जाती है और उसमें मौजूद फाइटिक एसिड कम होने से पोषक तत्वों को पचाना और अवशोषित करना और भी आसान हो जाता है। सुबह अखरोट का सेवन करने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। अखरोट सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.