- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लहसुन में कई औषधीय गुण मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली चबाकर खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सुबह खाली पेट लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।
लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में उपयोगी है। इसे रोजाना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। ये लिवर के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी होता है।
लहसुन लिवर को डिटॉक्स करने में भी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर मिलते हैं जो लिवर से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में उपयोगी है। आपको आज से ही सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इससे सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें