Health Tips: आपके बच्चों में भी दिखे ये लक्षण तो हो सकता हैं एनीमिया, कर सकते हैं ये उपाय

Samachar Jagat | Monday, 19 Feb 2024 01:33:08 PM
Health Tips: If these symptoms are seen in your children then it could be anemia, you can take these measures

इंटरनेट डेस्क। आपने एनीमिया के बारे में सुना होगा और सीधे तोर पर समझे तो इसका मतलब शरीर में खूनी की कमी होना है। इसका अधिकतर शिकार छोटे बच्चे होते है। खासतौर से उन बच्चों में जिनका जन्म समय से पहले हो जाता है और दूसरे वो बच्चे जो पैदा होने के बाद काफी कमजोर होते हैं। तो आज आपको बता रहे हैं इसके लक्षण।

बच्चों में एनीमिया के लक्षण 
बच्चों में थकान और कमजोरी एनीमिया के सबसे आम लक्षण होते हैं। 
एनीमिया के चलते बच्चों में बेचैनी और चिड़चिड़ापन हो जाता हैं।
थोड़ी-बहुत एक्टिविटी करने पर उनकी सांस फूलने लगती है। 
चेहरे और त्वचा का रंग बदलने लगता हैं।

एनीमिया का इलाज
बच्चों में आयरन की कमी न होने दें।
हरी सब्जियों, शरीफा, दाल, मेवे व बीज, अंडे, नॉन वेजिटेरियन फूड्स में आयरन की अच्छी-खासी मात्रा होती है, बच्चों की डाइट में इन चीज़ों को शामिल करें। 
विटामिन सी से भरपूर नींबू, संतरा, कीनू, सीताफल, टमाटर और स्ट्रॉबेरीज को भी डाइट का हिस्सा बनाएं। 

pc- abp news


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.