Health Tips: मकर संक्रांति पर बनने वाली खिचड़ी होती है बड़ी ही फायदेमंद, इसके सेवन से मिलते है कई फायदे

Samachar Jagat | Friday, 12 Jan 2024 01:14:29 PM
Health Tips: Khichdi prepared on Makar Sankranti is very beneficial, its consumption provides many benefits.

इंटरनेट डेस्क। देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। मकर संक्रांति के दिन घरों में तिल के लड्डू और खिचड़ी बनाने की परंपरा है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। आइए जानते हैं इससे होने वाले कुछ गजब के फायदे।

ग्लूटेन फ्री
बता दें की खिचड़ी ग्लूटेन फ्री फूड का एक बढ़िया और आसान विकल्प है। इसे आमतौर पर चावल, दाल और सब्जियों के साथ पकाया जाता है और इसमें गेहूं का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे यह एक ग्लूटेन फ्री ऑप्शन साबित होता है।

दिल के लिए फायदेमंद
कम तेल,घी और मसाले से बनी होने की वजह से ये खिचड़ी दिल के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप अपने बढ़ते वजन को रोकना चाहते है तो खिचड़ी एक बढ़िया विकल्प है। 

pc- www.healthshots.com, news18 hindi, abp news


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.