Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है किशमिश, इस प्रकार कर लें सेवन 

Samachar Jagat | Saturday, 11 Nov 2023 02:44:25 PM
Health Tips: Raisins are beneficial for health in many ways, consume them in this manner

इंटरनेट डेस्क। किशमिश हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये ऐसा ड्राई फू्रट है, जिसका कई प्रकार के व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। आपको जानकर हैरान होगी कि किशमिश पानी में भिगो कर खाना ज्यादा लाभकारी होता है।

यही नहीं इसका पानी भी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज आपको इसका सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा हरे हैं।  ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

इसका पानी पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बना रहता है। ये इंसुलिन प्रतिक्रिया को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। वहीं किशमिश का पानी पेट से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है। भरपूर मात्रा में अघुलनशील फाइबर और प्राकृतिक तरल पदार्थ होने के कारण ये पाचन में सुधार करता है।
 

PC: freepik, livehindustan



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.