- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में बड़ी संख्या में लोगों को पाचन क्रिया से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। तनाव और प्रोसेस्ड या अत्यधिक मसालेदार भोजन का सेवन करने से लोगों को गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में हमारे घर में मिलने वाले कुछ मसाले ही गैस और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकते है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
अजवाइन में थाइमोल नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो गैस्ट्रिक जूस को उत्तेजित करता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करने में उपयोगी है। आप आधा चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन कर लें। इससे अपकी गैस की परेशानी दूर हो जाएगी।
सौंफ भी पाचन क्रिया के लिए बहुत ही उपयोगी है। ये पेट में गैस और ब्लोटिंग को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद ऐनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रागोल जैसे एसेंशियल ऑयल पेट की मांसपेशियों को राहत देकर पाचन क्रिया को सुचारू बनाने में सहायक है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें