- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हर रोज की भागदौड़, तनाव और खराब जीवनशैली का प्रभाव सेहत और त्वचा पर ही नहीं, बालों पर भी पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
ये कद्दू के बीजों से बना तेल है, जिसकी सहायता से बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ ही उन्हें जड़ों से मजबूती दी जा सकती है। कद्दू के बीज एंटीऑक्सिडेंट्स, ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट्स, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन ई और जिंक मिलते हैं।
ये बीज बालों को झड़ने से रोकने, उन्हें जड़ों से मजबूती देने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने में उपयोगी है। आप 1/2 कप कद्दू के बीज, 1 कप नारियल का तेल और 1 छोटा चम्मच कलौंजी से इस तेल को बना सकते हैं। इस तेल का उपयोग करने से बालों की कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आपको आज से ही इस तेल का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें