- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वॉक करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कोर्टिसोल लेवल कम होता है। यह तनाव पूर्ण स्थिति से निपटने वाले मोड से बाहर निकालने में उपयोगी है।
आज हम आपको केवल 20 मिनट वॉक करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 20 मिनट तक वॉक करने से डिप्रेशन होने का खतरा 25 प्रतिशत कम हो जाता है। वहीं एंग्जायटी डिसऑर्डर होने का ख़तरा लगभग 29 प्रतिशत कम होता है। नियमित रूप से इतने समय तक वॉक करने से अल्जाइमर और पार्किंसंस का खतरा कम होता है। वॉक दिमाग की कोशिकाओं के बीच कनेक्शन को बेहतर बनाने में उपयोगी है।
आपको आज से ही नियमित रूप से वॉक करना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपको सेहत से जुड़े कई लाभ मिलेंगे। वह कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
PC: transportation.ucla.edu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें