- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। एक ही WhatsApp Account दो अलग-अलग Phones में चलाया जा सकता है। इस संबंध में बहुत ही कम यूजर्स को बता होगा। इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप या किसी अनजान Trick की जरूरत भी नहीं है। आप व्हाट्सऐप में मौजूद Linked Devices फीचर के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इसकी सहायता से आप मुख्य फोन के व्हाट्सऐप अकाउंट को दूसरे फोन से लिंक कर सकते हैं।
इस प्रकार दो फोन में चला लें एक ही WhatsApp Account
-सर्वप्रथम व्हाट्सऐप का लेटेस्ट Version Install करना होगा।
-अब व्हाट्सऐप खोलने के बाद सामान्य तरीके से अपना फोन नंबर डालकर लॉगिन करने के स्थान पर Link as a companion device या Link to existing account जैसा विकल्प चुन लें।
-इसके बाद स्क्रीन पर एक QR Code नजर आएगा।
-अब अपने मुख्य फोन का व्हाट्सऐप खोलें।
-Android में ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करके Linked Devices में जाना होगा। - इसे टैप करने से फोन का Camera खुलेगा।
-अब दूसरे फोन की स्क्रीन पर नजर आ रहे QR Code को Main Phone से Scan करें।
- इसके बाद आपका व्हाट्सऐप Account दूसरे फोन से Link हो जाएगा।
-अब आप दोनों Phones पर अपने व्हाट्सऐप Messages और Chats का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है WhatsApp का ये फीचर
आपको बता दें कि व्हाट्सऐप का ये फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जो दो Smartphones इस्तेमाल करते हैं और दोनों पर एक ही WhatsApp Account से Messages भेजना और प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें