Health Tips: सेहत के लिए सेब से भी ज्यादा लाभकारी होता है ये फल, डाइट में कर लें शामिल

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 02:28:05 PM
Health Tips: This fruit is even more beneficial for health than apples,include it in your diet

इंटरनेट डेस्क। फल हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व में मिलते हैं। आज हम आपको एक फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सेब से भी ज्यादा लाभकारी होता है। ये फल अमरूद है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

आज हम आपको अमरूद का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रोजाना एक मीडियम साइज का अमरूद खाने से हार्ट हेल्दी होता है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में उपयोगी है।

इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में उपयोगी है। अमरूद में मौजूद विटामिन सी कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। अमरूद डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है। ये फल खून में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देता है।

PC: ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.