- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप की तरह ही दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता है। आज के समय में इंस्टाग्राम रील्स मनोरंजन का एक लोकप्रिय माध्यम बन गई हैं। यूजर्स लम्बा समय Reels देखने में ही बिता देते हैं। उन्हें समय का पता ही नहीं चलता है। इससे लोगों के कई जरूरी काम भी अटक जाते हैं।
आज हम आपको इंस्टाग्राम के इस बहुत ही शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप इंस्टाग्राम पर हर दिन बिताए जाने वाले समय के लिए एक सीमा तय कर सकते हैं। निर्धारित समय पूरा होने पर इंस्टाग्राम आपको रिमाइंडर देता है, जिससे आपको यह याद रहता है कि आपने ऐप पर कितना समय बिताया है।
इस प्रकार सेट कर लें टाइम लिमिट
इसके लिए आपको Instagram App खोलकर अपनी Profile में जाना होगा।
अब ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाले तीन लाइन वाले Menu (☰) पर टैप करना होगा।
अब आप Time Management विकल्प का चयन करें।
यहां आपको इंस्टाग्राम उपयोग करने के समय को Manage करने से जुड़े विकल्प नजर आएंगे।
इसके मे आप Daily Limit विकल्प का चयन रोजाना Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा निर्धारित कर दें।
आप अपनी जरूरत के मुताबिक, समय चुनने के बाद Setting को सेव कर दें।
इसके बाद तय सीमा तक इंस्टागा्म का उपयोग करने पर एक Reminder दिखाई देगा। इससे आपको Reels देखने के दौरान समय का ध्यान रखने में मदद मिल सकती है।
ये फीचर आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें