- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में Bluetooth बहुत ही उपयोगी है। इसके माध्यम से स्मार्टफोन, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, कार और दूसरे डिवाइस को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
हालांकि, Bluetooth का उपयोग करते समय की गई कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपकी प्राइवेसी और डिवाइस की सुरक्षा के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि Bluetooth का उपयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Bluetooth को हमेशा ऑन रखने की गलती नहीं करें। इसके ऑन होने से अनजान डिवाइस के साथ कनेक्शन या पेयरिंग रिक्वेस्ट आने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं अनजान डिवाइस से कनेक्ट नहीं करना चाहिए। किसी अनजान डिवाइस से Bluetooth पेयरिंग रिक्वेस्ट आने पर उसकी जांच जरूर ही करें। आप केवल उन्हीं डिवाइस को कनेक्ट करें जिन्हें आप पहचानते हैं। गलती से किसी अनजान डिवाइस को कनेक्ट करने से आपकी जानकारी की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें