- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण बहुत से लोगों को मौसम में बदलाव आने के साथ कही सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे लोग बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं।
इसी कारण से लोगों को इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले सुपरफूड को अपनी डाइट में जगह देनी चाहिए। आज हम आपको उन्हीं कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो शरीर अंदर से गर्म रखने के साथ ही इम्युनिटी बूस्ट करने में भी उपयोगी है। इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए आपको लहसुन, हल्दी, बादाम, गरम मसाले और सिट्रस फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।
लहसुन इम्यून सेल जैसे मैक्रोफेज, लिम्फोसाइट, नेचुरल किलर सेल जैसे सेल्स को एक्टिव करने में उपयेागी है। वहीं हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-माइक्रोबियल गुण भी हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। बादाम में मौजूद हेल्दी फैट शरीर अंदर से गर्म रहता है। इसका सेवन करने से शरीर को अंदर से ताकत मिलती है।
PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran