Recipe of the Day: घर पर बना लें सेवइयों की स्वादिष्ट खीर, ये है विधि

Samachar Jagat | Monday, 08 Apr 2024 04:51:43 PM
Recipe of the Day: Make delicious seviyan kheer at home, this is the method

इंटरनेट डेस्क। सेवइयां का स्वाद हर किसी को बहुत ही पसंद आता है। आपको शायद ही पता होगा कि इसकी स्वादिष्ट खीर भी बनाई जा सकती है। आप हम आपको सेवइयों की स्वादिष्ट खीर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
सेवइयां - तीन सौ ग्राम
दूध - चार लीटर
चीनी - चार सौ ग्राम
देसी घी - चार टी स्पून
इलायची कुटी - बीस
लौंग - चार
बादाम कटी - तीस
किशमिश - चालीस

इस प्रकार से बना लें आप: 
- एक कड़ाही में दूध में पहला उबाल आने पर सेवइयां और लौंग डाल दें।
- अब इसे गाढ़ा होने तक पका लें। इसमें से अब लौंग निकाल लें। 
- अब इसमें चीनी डालकर इसे धीमी आंच उबलने दें।
- लगभग 2 मिनट बाद खीर को उबालने के बाद इसमें बादाम और किशमिश मिला दें। 
- अब इसमें देसी घी और कुटी हुई इलायची मिला लें। 
-इस प्रकार से आपकी सेवइयां की खीर बन जाती है।

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.