Recipe of the Day: वीकेंड पर बना लें स्वादिष्ट सोन पापड़ी, ये है विधि

Samachar Jagat | Tuesday, 16 Apr 2024 02:49:44 PM
Recipe of the Day: Make delicious Soan Papdi on the weekend, this is the method

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को सोन पापड़ी का स्वाद लेना पसंद है। बाजार में आपको कई प्रकार की सोन पापड़ी मिल जाएंगी।  आज हम आपको ये स्वादिष्ट मिठाई घर पर ही बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाने में आपको कोई मुश्किल नहीं आएगी। बच्चों को तो ये मिठाई बहुत पसंद आती है। कई चीजों से आप इस मिठाई का स्वाद बढ़ा सकते हैं। आप इस वीकेंड पर इस मिठाई को आसानी से बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
तीन कप- मैदा
तीन कप- बेसन
छह कप- चीनी
चार कप- घी
छह चम्मच - दूध
चार कप- पानी
तीन छोटा चम्मच -इलायची पाउडर

इस प्रकार से घर पर ही बना लें स्वादिष्ट सोन पापड़ी: 
- सोन पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करना होगा। 
- अब घी में मैदा व बेसन मिलाकर सुनहरा होने तक भूनना होगा। 
- मिश्रण सुनहरा होने पर गैस बंद कर इसे ठंडा कर लें। 
- अब मीडियम आंच में एक-दूसरे पैन में दूध, पानी और चीनी से 2 तार की चाशनी तैयार कर लें। 
- अब चाशनी को भुने हुए मिश्रण में मिलाना होगा। चाशनी मिलाकर मिश्रण को 10 मिनट तक अच्छी तरह से गूंथें।
- अब आप एक थाली पर थोड़ा सा घी लगा लें। 
- अब इस चिकनी थाली में मिश्रण को समान रूप से फैला दें और ऊपर से बादाम और पिस्ता लगा दें।
- सेट होने पर इस मिश्रण को चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। 
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट सोन पापड़ी बन जाती है। 

PC:lifeberrys, ndtv, tastingtable



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.