Recipe Of The Day : घर पर भी बना सकते है आप वनीला ओरियो आइस्क्रीम, जरूर करें ट्राई

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2023 04:28:05 PM
Recipe Of The Day : You can also make vanilla Oreo ice cream at home, must try

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और अब सब की मांग आइस्क्रीम के लिए बढ़ जाएगी। घर का हर आदमी खाने के लिए आइसक्रीम मांगता है। ऐसे में आप जब बाजार में आइस्क्रीम का पैक लेने जाते है तो वह बहुत ही महंगा पड़ता होगा। ऐसे में आज हम आपकों बता रहे है वनीला ओरियो आइस्क्रीम बनाने की रेसपी।

सामग्री

 200 ग्राम चिल्ड विपिंग क्रीम
1 से 2 कप कंडेन्स मिल्क
पिसी हुई चीनी
1 चम्मच वेनिला एसेंस
10 से 12 ओरियो कुकीज़

विधि

आपकों सबसे पहले ज़िप लॉक बैग लेना है और अपने ओरियो कुकीज़ को रखे लेना है। इसके बाद रोलिंग पिन के साथ ओरियो कुकीज़ को क्रश करके रख ले। इसके बाद एक बाउल ले और उसमें क्रीम और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब आपकों क्रीम में वनीला एसेंस मिलाना है। साथ ही औरियो बिस्किट की क्रीम निकालकर मिश्रण में मिला देनी है। इसके बाद  बाउल में रखकर डीप फ्रीज कर दें। इसके बाद जब ये जम जाए तो क्रश किया हुआ ओरियो बिस्किट डालकर सर्व करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.