Recipe Tips: दीपावली पर बना लें नारियल की स्वादिष्ट पूरियां, ये है विधि

Samachar Jagat | Friday, 10 Nov 2023 04:43:17 PM
Recipe Tips: Make delicious coconut puris on Diwali, this is the method

इंटरनेट डेस्क। पूरी कई प्रकार से बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको नारियल पूरी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आप इस पूरी का स्वाद दीपावली के त्योहार पर ले सकते हैं। इसे कई चीजों से बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। 

जरूरी सामग्री: 
6 कप आटा
6 टेबलस्पून नारियल पाउडर
1 टीस्पून इलायची पाउडर
6 टेबलस्पून घी  
चीनी स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार

इस प्रकार से कर लें तैयार:
- सर्वप्रथम एक बर्तन में आटा, इलायची पाउडर, नारियल और घी को मिलाकर चीनी के पानी के घोल से गूंथ लें। 
- 15 मिनट बाद इस आटे से पूरी बेलकर तेल में तल लें। 
- इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट पूरियां बन जाती हैं। 

PC: pakwangali

 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.