Recipe Tips: दीपावली के मौके पर बना लें स्वादिष्ट नानखटाई, ये है बनाने की विधि

Samachar Jagat | Friday, 10 Nov 2023 05:09:28 PM
Recipe Tips: Make delicious Nankhatai on the occasion of Diwali, this is the method to make it

इंटरनेट डेस्क। नानखटाई का स्वाद तो आप कई बार चख चुके होंगे। आज हम आपको इसे घर पर ही बहुुत ही आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। नानखटाई बच्चों को तो बहुत ही पसंद आती है। ये खाते ही मुंह में घुल जाती है। आप इसे किसी भी मौके पर बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
घी - एक कप
आटा - 1/2कप
सूजी - 1/2 कप
बेसन - 1/2 कप
चीनी - 1 कप
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
बेकिंग पाउडर - 2 चुटकी
बादाम -2 चम्मच
पिस्ता - 2 चम्मच

इस विधि से बना लें आप नानखटाई:
- सबसे पहले आप एक बर्तन में घी और चीनी डालकर इसमें सूजी, आटा, बेसन मिला लें। 
-  अब आप इसमें इलायची पाउडर, बेकिंग पाउडर मिलाकर पानी की सहायता से गूंथ लें।
- अब इसकी नानखटाई बनाकर बटर पेपर पर रख लें। 
- इसके बाद ऊपर से पिस्ता और बादाम लगाकर 180 डिग्री सेल्सियस पर आधे घंटे के लिए सेंक लें। 
- इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट नानखटाई बन जाती है। 

PC: lifeberrys



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.