Tech Tips: अब यूजर्स इंस्टाग्राम पर कर सकेंगे कमेंट्स को एडिट, लॉन्च हुआ ये नया फीचर

Hanuman | Monday, 13 Apr 2026 02:26:35 PM
Tech Tips: Users Can Now Edit Comments on Instagram—New Feature Launched

इंटरनेट डेस्क। पॉपुलर सोशल साइट इंस्टाग्राम के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। खबर ये कि अब इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके माध्यम से यूजर्स और क्रिएटर्स पोस्ट करने के बाद भी अपने कमेंट्स को एडिट कर सकेंगे।

इससे पहले किसी पोस्ट पर गलत कमेंट होने पर उसमें सुधार नहीं किया जा सकता था। अब इंस्टाग्राम के नए फीचर की सहायता से यूजर्स को गलती को ठीक करने का मौका मिलेगा। इसमें यूजर्स टाइपो या अपनी गलतियों को ठीक कर पाएंगे। हालांकि इंस्टाग्राम का ये फीचर केवल 15 मिनट तक ही काम करेगा। इसके तहत यूजर्स कमेंट करने के 15 मिनट के अंदर ही इस कमेंट्स को एडिट कर सकेंगे।

ये फीचर लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। ट्रांसपेरेंसी पक्का करने के लिए एडिट टैग का इस्तेमाल इंस्टाग्राम करने जा रहा है। एडिट की ये सुविधा केवल टेक्स्ट पर लागू होती है।

PC: britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.