Christmas Day पर आप दे सकते है ये बेस्ट गिफ्ट

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Dec 2022 03:21:28 PM
This is the best gift you can give on Christmas Day

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही दुनियाभर के लोग क्रिसमस की तैयारियों में जुट जाते हैं। कई दिनों पहले लोग अपने घरों को सजाते हैं और अपने घरों में सुंदर क्रिसमस ट्री लाते हैं। वैसे तो क्रिसमस के त्योहार में लोग खूब खरीदारी करते हैं, वहीं इस त्योहार पर लोग सांता क्लॉज बनकर एक-दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देते हैं। कुछ लोग क्रिसमस ट्री के नीचे सीक्रेट सैंटा बनकर अपनों के लिए तोहफे रखते हैं। अगर आप भी सीक्रेट सेंटा बनकर अपनों को गिफ्ट देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं सीक्रेट सेंटा के किफायती गिफ्ट आइडियाज।

परफ्यूम- वैसे तो हर मौके पर गिफ्ट के लिए परफ्यूम एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह एक ऐसा गिफ्ट है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। परफ्यूम न केवल अच्छी खुशबू देता है बल्कि मूड को भी अच्छा करता है और आपको आकर्षक महसूस कराता है, इसलिए यह उपहार देने का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

मेकअप किट- लड़कियों और महिलाओं को सुंदर दिखना पसंद होता है, इसलिए क्रिसमस पर उन्हें मेकअप किट देना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप अपने बजट के हिसाब से अच्छा सा मेकअप किट खरीदकर अपने करीबियों को सीक्रेट सैंटा गिफ्ट कर सकती हैं।  

स्कार्फ और मफलर- सर्दियों के मौसम में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप सीक्रेट सैंटा बनकर किसी को गिफ्ट देना चाहते हैं तो दुपट्टा या मफलर भी दे सकते हैं।  
 


स्टाइलिश मग- क्रिसमस के मौके पर अगर आप कम बजट में कोई अच्छा गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो सीक्रेट सैंटा बनकर स्टाइलिश मग और क्रिएटिव बॉटल दे सकते हैं ।

बैग- सीक्रेट सैंटा होने के नाते आप किसी को स्टाइलिश बैग या वॉलेट गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप किसी महिला को गिफ्ट देना चाहते हैं तो अपने बजट के हिसाब से एक प्यारा सा बैग खरीद सकते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.