Travel Tips: उत्तराखंड की यात्रा में इन दो पयर्टक स्थलों की जरूर करें सैर, यादगार बनेगा टूर

Hanuman | Thursday, 29 Jan 2026 03:13:33 PM
Travel Tips: Be sure to visit these two tourist destinations on your trip to Uttarakhand; it will make your tour memorable

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।  अगर आपका आगामी समय में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के दो खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाने से आपका टूर यादगार बर जाएगा।

आज हम आपको उत्तराखंड के लैंसडाउन और चकराता के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित लैंसडाउन भीड़ से दूर सुकून चाहने वालों के लिए बेस्ट जगह है। कोटद्वार रेलवे स्टेशन से टैक्सी या बस लेकर डायरेक्ट लैंसडाउन पहुंच सकते हैं।

वहीं मसूरी की भीड़ से बचने के लिए चकराता एक बेहतरीन ऑप्शन है। दिल्ली से लगभग 300-350 किलोमीटर दूर घने जंगलों, झरनों और बर्फीली हवाओं के लिए चकराता बहुत ही प्रसिद्ध है। टाइगर फॉल हमेशा से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस पर्यटक स्थल पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं।

PC: aajtak, herzindagi, tripoto



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.