Travel Tips: गर्मी के मौसम में मेघालय के इन पर्यटक स्थलों की जरूर करें सैर, पार्टनर के साथ यादगार बन जाएगा आपका टूर

Hanuman | Wednesday, 30 Apr 2025 03:16:05 PM
Travel Tips: Do visit these tourist places of Meghalaya in summer season, your tour will become memorable with your partner

इंटरनेट डेस्क। पूर्वोत्तर भारत में बसा मेघालय अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर जाने पर आपको जन्नत सा अहसास होगा। पहाड़ी खूबसूरती के कारण इस राज्य को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। गर्मियों में यहां घूमना स्वर्ग का अहसास कराता है।

अगर आपकी आगामी समय में पार्टनर के साथ कही पर घूमने की योजना है तो यहां पर जा सकते हैं। शिलॉन्ग, चेरापूंजी और मावलिननोंग यहां पर घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह हैं। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग पूर्वी हिमालय की पहाडिय़ों में स्थित है।

शिलॉन्ग में आपको व्यू पॉइंट, लैत्कोर पीक, स्प्रेअद ईगल फॉल्स, लेडी ह्य्दारी पार्क और एलिफेंट फॉल्स जैसी कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।  चेरापूंजी सस्टिर फाल्स, नोह कालिकई फाल्स, थेलेन फाल्स, नोह स्निग्थियांग फाल्स जैसे जगहों के कारण प्रसिद्ध है। मावलिननोंग को एशिया का सबसे साफ गांव बोला जाता है। आपको यहां पर आज ही पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.