Travel Tips: राजस्थान में विदेशी पर्यटकों की पहली पंसद रहता है जयपुर, इस कारण है विश्व प्रसिद्ध 

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Oct 2023 12:21:48 PM
Travel Tips: Jaipur is the first choice of foreign tourists in Rajasthan, this is why it is world famous

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर दुनिया में गुलाबी नगर के नाम से प्रसिद्ध है। राजस्थान के इस जिले में हमेशा बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है।

इस मौसम में तो जयपुर के पर्यटक स्थल विदेशी लोगों से भरे रहते हैं। ताज नगरी आगरा से आने वाला हर विदेशी पर्यटक पिंक सिटी  जरूर जाता है। जयपुर में अमेरिका से खूब पर्यटक आते हैं। वैसे फ्रांस और ब्रिटेन से आने वाले पर्यटकों की भी ये पसंदीदा जगह है। ये लोग अपनी ट्रिप की शुरुआत ही जयपुर से करते हैं और फिर जोधपुर इनका अगला पर्यटक स्थल होता है।

जयपुर में बहुत से पयर्टक स्थल है। यहां का सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल, आमेर किला, जयगढ़ और नाहरगढ़ किला, अल्बर्ट हॉल और जल महल विश्व प्रसिद्ध है। अगर आपका सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर चले जाएं। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: holidayrider,  jaipurstuff



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.