Travel Tips: कुर्ग में घूमने का है अभी अच्छा समय, बना लें इस हिल स्टेशन पर जाने का प्लान

Hanuman | Monday, 17 Feb 2025 04:31:15 PM
Travel Tips: Now is a good time to visit Coorg, make a plan to visit this hill station

इंटरनेट डेस्क। सर्दी का प्रभाव अब धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। अब लोगों को दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है। गर्मी के मौसम में लोगों को घूमना बहुत ही पसंद होता है। अब अगर आपका आगामी समय में कही पर घूमने का प्लान है तो ये खबर आपके काम की है।

आज हम आपको कर्नाटक के एक बहुत ही शानदार पर्यटक स्थल कूर्ग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। कुर्ग में आपको हरे-भरे कॉफी के बागानों, झरनों और घने जंगलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

गर्मियों से पहले यहां का मौसम सुहावना रहता है। इस समय घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। यहां पर आपको अब्बी झरना, दुबरे झील और राजा की सीट जैसे टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां का टूर यादगार साबित होगा। 

PC:  navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.