Travel Tips: आप भी इस बार घूमने के लिए जाए इन ऑफबीट जगहों पर

Samachar Jagat | Tuesday, 01 Aug 2023 12:17:48 PM
Travel Tips: You should also visit these offbeat places to visit this time.

इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम में हर किसी का मन अच्छी जगहों पर घूमने का करता है। अगर आप भी इस बार कुछ ऐसी ही जगहों की तलाश में है जहां आप कभी गए नहीं है तो आज आपको बता दे की आप कहा जा सकते है। यह जगह आपको पसंद भी जरूर आएगी। ऐेसे में आज जा सकते है यहां पर।

लवासा लेकशोर वाटरस्पोर्ट्स 
आप इस बार महाराष्ट्र के लवासा लेकशोर जा सकते है। जानकारी के लिए आपको बता दें, लवासा वरसगांव झील के किनारे स्थित है। ऐसे में यह शहर एक नहीं बल्कि दर्जनों वाटर स्पोर्ट्स मनोरंजन के लिए फेमस है। यहां मुंबई ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप स्पीड बोट राइड, पैडल बोटिंग राइड जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते है।

घानगढ किला 
इसके साथ ही आप चाहे तो लवासा में स्थित घानगढ किला भी जा सकते है। ताम्हिनी घाट के नजदीक स्थिति फोर्ट और आसपास की जगहें सैलानियों के लिए बेहद ही खूबसूरत हैं। जानकारी केअ अनुसार मध्य काल में बना ये किला किसी समय पर मराठा, पेशवाओं और अंग्रेजों के बीच कई युद्धों का गवाह रहा है।

pc- amarujala, holidayrider.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.