Travel Tips: एक बार जरूर करें आप भी भारत की टेंपल सिटी की यात्रा

Samachar Jagat | Saturday, 10 Jun 2023 03:12:01 PM
Travel Tips: You too must visit the Temple City of India once

इंटरेनट डेस्क। आज तक कभी भी आप अगर ओडिशा घूमने के लिए नहीं गए है तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। इसका कारण यह भी है की यह जगह अच्छी होने के साथ ही  भारत की टेंपल सिटी के नाम से भी जानी जाती है। सिर्फ ओडिशा में ही 500 से ज्यादा मंदिर हैं। पुरी के जगन्नाथ मंदिर से लेकर कोणार्क से सन टेंपल तक देखने लोग यहां तक आते है।

महेंद्रगिरि
आप ओडिशा आ रहे है तो आपको यहां के महेंद्रगिरि जरूर जाना चाहिए। देश की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी माने जाने वाला महेंद्रगिरि अपने पौराणिक और धार्मिक महत्व के लिए काफी लोकप्रिय है। यह स्थान राज्य के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में भी गिना जाता है।

ढेंकानाल भी जा सकते है
आप ओडिशा की यात्रा के दौरान यहां के सबसे प्राचीन शहरों में गिने जाने वाले ढेंकानाल भी जा सकते है। अपने इतिहास, और संस्कृति के कारण ये बेहद लोकप्रिय है। इस पहाड़ी शहर में आपको ढेर सारे महल और किले देखने को मिलेंगे।

pc- hindutemples-india.blogspot.com,tripuntold.com.bigwebcom.wordpress.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.