Travel Tips: बारिश के मौसम में आप भी जा सकते है इन खूबसूरत जगहों पर घूमने

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Aug 2023 02:25:18 PM
Travel Tips: You can also visit these beautiful places during the rainy season

इंटरनेट डेस्क। घूमने के लिहाज से बारिश का मौसम वैसे भी शानदार होता है। इस मौसम में नेचुरल ब्यूटी को देखकर आपका मन तो खुश होता ही है साथ ही आपका  दिल भी खुश हो जाता है। ऐसे में आप भी आप भी अगर इस मौसम में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे है तो फिर आप घूमने के लिए जा सकते है। 

माउंट आबू, राजस्थान
इस बार इस मौसम में घूमने के लिए देश की सबसे फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माउंट आबू जा सकते है। यह  जगह बारिश में किसी जन्नत से कम नहीं होती है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती निहारते ही रह जाएंगे। यह सीजन यहां घूमने के लिहाज से बेस्ट माना जाता है।

मुन्नार, केरल
इसके साथ ही आप घूमने के लिए और नेचुरल ब्यूटी से घिरी जगह को देखने के लिए केरल के मुन्नार भी जा सकते है। मानसून में घूमने के लिहाज से ये परफेक्ट जगह है। यहां के चाय बागान आपको यूनिक एक्सपीरिएंस देंगे तो हाउसबोट समेत दूसरी जगहें ट्रैवलिंग को मजेदार बना देंगी।

pc- amar ujala
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.