WhatsApp पर कर सकेंगे बिना नंबर शेयर किए चैट, जल्द ही मिलेगा मोबाइल पर नया फीचर

Hanuman | Monday, 13 Apr 2026 01:44:07 PM
You will be able to chat on WhatsApp without sharing your number

इंटरनेट डेस्क। जल्द ही आपके मोबाइल पर WhatsApp का नया फीचर आने वाला है। कंपनी की ओर से इसे रोल आउट कर दिया गया है। इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपको WhatsApp अपडेट करना होगा। नए मैसेजिंग फीचर के आने के बाद यूजर्स बिना अपना मोबाइल नम्बर शेयर किए एक-दूसरे से चैट कर पाएंगे। विशेष ब बात ये है कि इसके लिए यूजर्स को मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होगी। मेटा, इंस्टाग्राम जैसा ही Username फीचर लाया है। इस फीचर के मोबाइल पर आने के बाद यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी।

खबरों के अनुसार, WhatsApp के इस नए फीचर के माध्यम से यूजर्स अपने अकाउंट के लिए एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे। ऐसा करने के बाद यूजर्स मोबाइल नंबर शेयर करने के स्थान पर केवल अपने यूजरनेम के माध्यम से चैट कर पाएंगे। ये फीचर उन लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा जो अपनी प्राइवेसी नहीं बताना चाहते। कई लोग अपनी प्राइवेसी बनाए रख पाएंगे।

PC:  webwise
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.