राहुल गांधी को शादी करने की सलाह देने पर Dotasra ने सुमित गोदारा पर साधा निशाना, बोल दी है ये बात

Hanuman | Wednesday, 31 Dec 2025 03:10:29 PM
After Sumit Godara advised Rahul Gandhi to get married Dotasra targeted him and said this...

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को शादी करने की सलाह देने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविदं सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार में मंत्री सुमित गोदारा को निशाने पर लिया है।

खबरों के अनुसार, डोटासरा ने इस संबंध में कहा कि सरकार के मंत्री जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनकी सोच और संस्कारों को दर्शाता है। उन्होंने इस दौरान ये भी बोल दिया कि आरएसएस की पाठशाला में इस तरह की बातें सिखाई जाती है। डोटासरा ने गोदारा के बयान को लेकर कहा कि किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी करने का अधिकार आखिर उन्हें किसने दिया है।

सरकार के पास विकास का कोई विजन नहीं है, इसी वजह से अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। इससे पहले गोदारा ने जयपुर में बीजेपी मुख्‍यालय पर जनसुनवाई के दौरान रेहान वाड्रा की सगाई पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि था कि राहुल गांधी की भी सगाई हो, राहुल गांधी भी शादी करें। राहुल गांधी भी शादी के बाद सही रास्ते पर चलेंगे। राहुल गांधी को लेकर आगे कहा कि अभी वह सही नहीं चल रहे हैं। शादी होगी तो सही चलेंगे।

PC: navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.