ट्रंप की नई टैरिफ नीति के बाद PM Modi ने ले लिया है ये बड़ा फैसला, नहीं करेंगे ऐसा

Hanuman | Saturday, 06 Sep 2025 12:57:28 PM
After Trump's new tariff policy, PM Modi has taken this big decision, he will not do this

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति के कारण बिगड़े रिश्तों के बीच भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने अब इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

\संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में पीएम मोदी के स्थान पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले खबर सामने आई थी कि भारत ने 26 सितंबर को महासभा को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी के लिए एक स्लॉट सुरक्षित किया था।

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीतियों के कारण दोनों देशों के रिश्ते खराब दौर से गुजर रहे हैं। रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीदने के कारण अमेरिका की आरे से भारत पर 25 प्रतिशेत अतिरिक्त टैरिफ लगाए हैं। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.