- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में एक बार फिर से एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बीते सप्ताह राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद आज तड़के आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें कम से कम 32 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी तक आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।
खबरों के अनुसार, एक प्राइवेट बस के हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर एक बाइक से टकराने के कारण ये हादसा हुआ है। इसके कारण बस में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में कुछ ही मिनटों में भीषण आग लग गई। इसके कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को बस से बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे के समय बस में 44 यात्री सवार थे। 12 यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। अन्य लोगों की बस के अंदर फंसने के कारण जलने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
इस कारण हुआ है ये सड़क हादसा
खबरों के अनुसार, यह सड़क हादसा आज सुबह करीब 3:30 बजे हुआ जब कावेरी ट्रैवल्स की एक बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। कुर्नूल शहर के बाहरी इलाके के पास नेशनल हाईवे 44 पर एक मोटरसाइकिल से टकराने के बाद बस में आग लग गई। पुलिस ने जानकारी दी कि दोपहिया वाहन बस के फ्यूल टैंक से टकरा गया, जिससे तुरंत धमाका हुआ। इससे पूरी बस में आग तेजी से फैल गई। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। आग लगने के बाद कुछ लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदने में सफल हुए, जिससे उनकी जान बच गई। दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच राहत कार्य में लगे हुए हैं।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें