- SHARE
-
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आखिर प्रदेश की अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने मोरपाल सुमन को आज अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मोरपाल सुमन का अंता विधानसभा सीट के लिए अब कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा से मुकाबला होगा। मोरपाल सुमन को भाजपा की ओर से टिकट मिलने से पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को झटका लगा है, जो टिकट के दावेदारों में थे। भाजपा ने अंता के सियासी समीकरणों को देखते हुए सैनी समाज से अपना उम्मीदवार चुना है। बताया रहा है कि मोरपाल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीब नेता हैं। आपको बता दें इस सीट के चुनाव परिणाम से भजनलाल सरकार की सेहत पर असर नहीं पड़ेगा, बस पर्सेप्शन सेट होगा।
7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा का रहा है दबदबा
आपको बात दें कि भजनलाल सरकार बनने के बाद 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने अपना दबदबा साबित किया है। इसमें से भाजपा ने 5 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट पर जीत मिली है। इन सात में से कांग्रेस के पास 4 सीटें थी।
इस कारण खाली हुई थी सीट
अंता विधानसभा सीट वसुंधरा राजे की पसंद के नेता कंवरलाल मीणा की विधायकी जाने से ये सीट खाली हुई है। इस सीट के लिए उम्मीदवार करने में भाजपा को काफी मंथन करना पड़ा है। इससे पहले पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को भी टिकट मिलने के भी कयास लग रहे हैं। अब इन कयासों पर विराम लग गया है। अंता सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
PC: patrika