- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि, अनावृष्टि की स्थिति को लेकर विधानसभा में बहस को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में आज गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि यह एक परंपरा रही है कि जब विधानसभा या संसद का सत्र चल रहा हो तब यदि कोई विशेष परिस्थिति जैसे प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि, अनावृष्टि की स्थिति बनती है तो सरकार उस विषय पर बहस करवाती है। इससे प्रदेशभर के माननीय विधायकों का फीडबैक सरकार के पास पहुंचता है और पूरी स्थिति सरकार के सामने आती है। परन्तु राजस्थान में सरकार इससे बचने के प्रयास कर रही।
सरकार चाहती नहीं है कि हाउस में बहस हो और सरकार की जवाबदेही तय हो। राजस्थान में अतिवृष्टि से एक दर्जन से अधिक जिलों में परिस्थितियां विकट बनी हुई हैं परन्तु सरकार ने सदन में इस पर चर्चा करने से इंकार कर दिया है और केवल बयान देकर इतिश्री करना चाहती है। यह दिखाता है कि भाजपा सरकार किसानों एवं आमजन से जुड़े इस मुद्दे पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
PC: rajasthan.ndtv, firstindianews, rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें