Ashok Gehlot ने इस बात के लिए पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- केवल प्रतीकात्मक दौरों से…

Hanuman | Friday, 26 Dec 2025 08:18:26 AM
Ashok Gehlot took a jibe at PM Modi over this issue, saying,

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के विभिन्न हिस्सों से ईसाई समुदाय पर हमलों और प्रार्थना सभाओं में व्यवधान की खबरों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्मय से बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी तंज कसा है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में गुरुवार रात एक्स के माध्यम से कहा कि आज एक ओर प्रधानमंत्री चर्च जाकर शांति और सौहार्द का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश के विभिन्न हिस्सों से ईसाई समुदाय पर हमलों और प्रार्थना सभाओं में व्यवधान की खबरें आना बेहद चिंताजनक एवं निंदनीय है।

यह विरोधाभास दर्शाता है कि केवल प्रतीकात्मक दौरों से काम नहीं चलेगा, बल्कि नफरत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है। हमारी संस्कृति 'वसुधैव कुटुंबकम' की रही है, जहाँ हर नागरिक को अपने धर्म के पालन की पूरी आजादी है। केंद्र और राज्य सरकारों को चाहिए कि वे कानून का इकबाल कायम करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी नागरिक भय के साये में अपना त्योहार न मनाए।

PC: arthparkash
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.