पेपर लीक एवं आरपीएससी भ्रष्टाचार काण्ड को लेकर Bhajanlal ने अधिकारियों को दे दी ये छूट, कहा- चाहे वह कितना ही बड़ा…

Hanuman | Friday, 02 Jan 2026 08:19:32 AM
Bhajanlal has given this leeway to the officials regarding the paper leak and RPSC corruption scandal

जयपुर। राजस्थान में पेपर लीक एवं आरपीएससी भ्रष्टाचार काण्ड में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध के निर्देश सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को दे दिए हैं। सीएम भजनलाल ने गत सरकार में हुए पेपर लीक एवं आरपीएससी भ्रष्टाचार काण्ड में सामने आए नए तथ्यों को बेहद गंभीरता से लिया है। सीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए नए तथ्यों को दृष्टिगत रखकर एसओजी से जांच करवाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आवश्यकतानुसार एसओजी के साथ एसीबी को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार शाम सीएम कार्यालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित एसओजी एवं एसीबी के अधिकारियों को नए तथ्यों के परिपेक्ष्य में तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकतानुसार एसओजी के साथ एसीबी को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए।

पेपरलीक करने वाले 340 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं
इस दौरान सीएम भजनलाल ने स्पष्ट कहा कि गत सरकार के समय युवाओं के सपनों को रौंदते हुए पेपरलीक करने वाले 340 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और आगे भी सरकार किसी भी सूरत में एक भी दोषी को नहीं बख्शेगी, चाहे वह कितना ही बड़ा क्यों न हो।

हमारी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ
इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्होंने युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में 296 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई, उनमें से एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.