पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे को लेकर Bhajanlal ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-कांग्रेस युवराज राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ...

Hanuman | Wednesday, 25 Sep 2024 09:29:30 AM
Bhajanlal targeted Rahul Gandhi on PM Modi's US visit

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौवें अमेरिकी दौरे को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी को लेकर भी सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में ट्वीट किया कि भारत के गौरव- हमारे प्रधानमंत्री जी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नौवां अमेरिकी दौरा अत्यंत सफल, ऐतिहासिक एवं उपलब्धिपूर्ण रहा। अंतरराष्ट्रीय मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री ने भारत की प्रगतिशील नीतियों, सांस्कृतिक विरासत एवं वैश्विक नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। इस दृष्टिकोण को पूरे विश्व के नेताओं ने न केवल सराहा, बल्कि स्वीकार भी किया। 

राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने का करते रहे हैं प्रयास
भजनलाल शर्मा ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा से ही प्रवासी भारतीयों की क्षमताओं की प्रशंसा की है और उन्हें भारत का राष्ट्रदूत माना है। वहीं, विपक्षी नेता राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने का प्रयास करते रहे हैं।

भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा है महत्व
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी कंपनियों से आपसी लाभ के लिए भारत की गतिशील विकास की कहानी का लाभ उठाने का आग्रह किया, साथ ही सह-विकास और नवाचार की क्षमता पर विशेष बल दिया।

एक ओर जहां भारत की छवि को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेताओं के साथ सार्थक संवाद स्थापित करते हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस युवराज राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ मिलकर देश की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का प्रयास करते हैं। वास्तविकता यह है कि भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्व बढ़ रहा है और इसे दुनिया के प्रमुख देश भी स्वीकार कर रहे हैं। इसीलिए माननीय प्रधानमंत्री आज विश्व मंच पर भारत के प्रतिनिधि के रूप में गर्व से खड़े हैं, और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.