राजस्थान पुलिस को लेकर Gehlot के निशाने पर आए सीएम भजनलाल, कहा- जब मुख्यमंत्री खुद राज्य की पुलिस पर सवालिया निशान…

Hanuman | Friday, 09 Jan 2026 08:32:11 AM
Chief Minister Bhajanlal came under Gehlot's fire over the Rajasthan Police, who said,

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब राजस्थान पुलिस की जानकारी के बिना ही गुजरात व महाराष्ट्र जैसे दूसरे राज्यों की पुलिस प्रदेश में कार्रवाई को लेकर सीएम भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि बड़ी विडंबना है कि राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि राजस्थान पुलिस की जानकारी के बिना ही गुजरात व महाराष्ट्र जैसे दूसरे राज्यों की पुलिस हमारे यहाँ कार्रवाई कर रही है। यह सीधे तौर पर राजस्थान पुलिस के सूचना तंत्र के ध्वस्त होने का प्रमाण है। गुजरात व महाराष्ट्र में भाजपा की ही सरकार है। तीनों जगह पर ही उन्हीं की पार्टी का शासन होने के बावजूद ऐसा सिलसिला बना है। यह राजस्थान की सरकार एवं मुख्यमंत्री की कमजोरी के सबूत हैं।

आखिर राजस्थान पुलिस को इतना लाचार और सूचना-विहीन किसने बनाया?
गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद राज्य की पुलिस पर सवालिया निशान लगा रहे हों, तो आम जनता अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाए? गृह विभाग की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि आखिर राजस्थान पुलिस को इतना लाचार और सूचना-विहीन किसने बनाया?

यह सरकार की प्रशासनिक पकड़ शून्य होने का जीवंत उदाहरण
प्रदेश के तीन बार सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने कहा कि पुलिस का मनोबल गिराकर और उन्हें नीचा दिखाकर आप अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते। यह सरकार की प्रशासनिक पकड़ शून्य होने का जीवंत उदाहरण है।

PC: oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.