इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मामलों मे बहुत कमी आ गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रण में है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 38 नए रोगी मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 8 लोगों को रिकवर किया गया है। कोरोना संक्रमण से राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में एक रोगी की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से तीन सौ के पार पहुंच गई है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 38 नए #COVID19 मामले, 8 रिकवरी और 1 मौत दर्ज़ की गई।
कुल मामले 14,39,526
कुल रिकवरी 14,14,095
मृत्यु 25,091
सक्रिय मामले 340 pic.twitter.com/RiKXLsGJIK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक दिल्ली में मरने वालों की संख्या 25,091 हो गई है। दिल्ली में अब तक 14,14,095 लोगों को रिकवर किया जा चुका है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब कुल 340 हो गई है।
वहीं दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटे में करीब 55909 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कुल 74684 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका दिया गया है। 25498 लोगों को पहला डोज वहीं 49186 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया है।