National Weather Forecast: देश के 22 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून पर ब्रेक, चल रही धूलभरी हवाएं

Shivkishore | Tuesday, 14 Jul 2026 09:30:50 AM
National Weather Forecast: Rain alert for 22 states today; monsoon on a break in Rajasthan; dusty winds blowing.

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। इस दौरान हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज भी 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वाेत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं 13 जुलाई को मेघालय तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में पड़ रहा सूखा
इधर राजस्थान से इस बार मानसून रूठ गया है, बारिश पर ब्रेक लग गया हैं, और लोग एक बार फिर गर्मी से जूझ रहे है। आईएमडी के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश और पश्चिमी राजस्थान में तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

नया तंत्र हो रहा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में 15 जुलाई की रात से नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 16 जुलाई से राजस्थान में फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि प्रदेश में लोगों को उमस परेशान कर रही है। पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

pc- aaj tak 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.