पीएम मोदी के मेलबर्न कार्यक्रम पर विवाद, आयोजकों ने कहा पैसों से बुलाई भीड़ नहीं थी, माफी मांगे कांग्रेस नेता

Shivkishore | Tuesday, 14 Jul 2026 09:52:28 AM
Controversy over PM Modi's Melbourne event; organizers state the crowd was not paid to attend and demand an apology from Congress leaders.

इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आयोजित मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम आई भीड़ को लेकर कांग्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया हैं की विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। अब इस कार्यक्रम के आयोजकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक खुला खत लिखा है। इस खत में उन्होंने कांग्रेस नेताओं की तरफ से लगाए गए उन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है, जिसमें कार्यक्रम में शामिल लोगों को पेड क्राउड यानी पैसे देकर जुटाई गई भीड़ बताया गया था।

क्या कह रहे आयोजक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयोजकों ने दोनों नेताओं से यह आरोप वापस लेने के साथ ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। यह खुला खत उन कम्युनिटी वॉलंटियर्स की तरफ से जारी किया गया है, जिन्होंने 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में हुए कार्यक्रम के लिए सिडनी से मेलबर्न तक मोदी एयरवेज नाम की चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया था। आयोजकों का साफ कहना है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के आने-जाने और रहने का खर्च बीजेपी, भारत सरकार या ऑस्ट्रेलिया सरकार ने नहीं उठाया था। उन्होंने बताया कि सभी लोगों ने अपना खर्च खुद उठाया, जबकि कुछ लोग सामुदायिक सहयोग से इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।

क्या बोले आयोजक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयोजकों में से एक, अमित कारंत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ऐसी टिप्पणी बेहद निराशाजनक है। उनके मुताबिक सिडनी, एडिलेड, पर्थ और ब्रिस्बेन समेत ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों से लोग अपनी मर्जी से मेलबर्न पहुंचे थे। किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल ने उनके आने-जाने पर एक भी पैसा खर्च नहीं किया, यह पूरी व्यवस्था स्थानीय वॉलंटियर्स ने आपस में मिलकर संभाली थी।

pc- aaj tak
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.