- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रमोद जैन भाया की नामांकन रेली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्अ शेयर की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राजस्थान ने इतना कमजोर मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा। झालावाड़ में 7 बच्चों की जान चली गई और मुख्यमंत्री वहां जाकर संवेदना तक व्यक्त नहीं कर पाए। गूंगी-बहरी दलित किसान विरोधी पर्ची सरकार में जनता की कोई सुनवाई नहीं है। यहां मंत्रियों की भी कोई नहीं मानता।
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे इतना दिया है कि कार्यकर्ता के लिए सीने पर गोली भी खानी पड़े.. तो भी मैं तैयार हूं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी उम्र के इस पड़ाव में और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी संघर्ष कर रहे हैं। अगर अब भी हमनें वोट चोर भाजपा को सबक नहीं सिखाया, तो फिर बेकार है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें