देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबियत अचानक बिगड़ी, दिल्ली के एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Oct 2021 11:16:54 PM
Former PM Manmohan Singh's health suddenly deteriorated, was admitted to the Cardio Neuro Tower of AIIMS, Delhi.

इंटरनेट डेस्क। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत आज बुधवार को अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं वे चेस्ट कंजेशन की शिकायत भी लगातार कर रहे थे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को आज शाम 6:15 दिल्ली एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया है।

 

Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh admitted to All India Institute of Medical Sciences, Delhi

(file photo) pic.twitter.com/SAm5NOpeiF

— ANI (@ANI) October 13, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, 89 वर्षीय देश के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह शुगर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस साल 19 अप्रैल को वह कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इससे पहले पूर्व पीएम की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूके में हुई थी। 

गौरतलब है कि देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पिछले कुछ वक्त से लगातार राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे थे। उन्होंने लखीमपुर खीरी घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं कांग्रेस के चुनावों में प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी थी। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.