सुरेश कलमाड़ी को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा-सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं

Hanuman | Wednesday, 07 Jan 2026 03:17:14 PM
Gehlot made a big statement regarding Suresh Kalmadi, saying,

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए बड़ी बात कही है। गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश में खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने और पुणे के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

अशोक गहलोत ने सुरेश कलमाड़ी को लेकर आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि उन्हें एक लंबे दौर तक मीडिया ट्रायल और दुष्प्रचार का शिकार होना पड़ा, लेकिन अंततः न्यायालय ने उन्हें बेदाग  करार देकर सत्य पर मुहर लगाई। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को संबल दें।

आपको बात दें कि साल 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स सुरेश कलमाड़ी के कॅरियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित हुए। हालांकि, इन खेलों से जुड़े विवादों के कारण उनका राजनीतिक कॅरियर भी लगभग समाप्त हो गया था।

PC: m.rediff
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.